![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/6/6e/Giani_Zail_Singh_1995_stamp_of_India.jpg/640px-Giani_Zail_Singh_1995_stamp_of_India.jpg&w=640&q=50)
ज़ैल सिंह
भारतीय राजनेता और भारत के पूर्व राष्ट्रपति / From Wikipedia, the free encyclopedia
ज्ञानी ज़ैल सिंह (5 मई 1916 – 25 दिसंबर 1994)[1] भारत के सातवें राष्ट्रपति थे जिनका कार्यकाल 25 जुलाई 1982 से 25 जुलाई 1987 रहा। वो भारत के पहले राष्ट्रपति थे जिनका धर्म सिख था। राष्ट्रपति बनने से पूर्व वो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य के रूप में गृह मंत्री सहित केन्द्रीय मंत्रीमंडल के विभिन्न पदों पर रहे। वो वर्ष 1983 से 1986 तक गुट निरपेक्ष आंदोलन के अध्यक्ष भी रहे। उनके कार्यकाल में ऑपरेशन ब्लू स्टार, इंदिरा गांधी की हत्या और 1984 के सिख-विरोधी दंगे जैसी घटनायें हुई।[2] वर्ष 1994 में कार दुर्घटना में घायल होने के कारण उनका निधन हो गया।
सामान्य तथ्य पूर्व अधिकारी, उत्तराधिकारी ...
ज्ञानी ज़ैल सिंह | |
![]() | |
कार्यकाल 25 जुलाई 1982 – 25 जुलाई 1987 | |
पूर्व अधिकारी | नीलम संजीव रेड्डी |
---|---|
उत्तराधिकारी | रामस्वामी वेंकटरमण |
जन्म | 05 मई 1916 |
मृत्यु | 25 दिसम्बर 1994(1994-12-25) (उम्र 78) |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
राजनैतिक पार्टी | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
बंद करें