Loading AI tools
हिंदी भाषी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
जरा हटके जरा बचके 2023 की हिंदी भाषी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन और सह-लेखन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। [4] इसमें मुख्य भुमिका में विक्की कौशल और सारा अली खान हैं। यह फिल्म 2 जून 2023 को रिलीज़ हो चुकी है।
ज़रा हटके ज़रा बचके | |
---|---|
फिल्म पोस्टर | |
निर्देशक | लक्ष्मण उतेकर |
लेखक |
मैत्रेयी बाजपेयी रमीज इल्हाम खान |
निर्माता |
दिनेश विजन ज्योति देशपांडे |
अभिनेता | |
छायाकार | राघव रामदॉस |
संपादक | मनीष प्रधान |
संगीतकार |
पार्श्व संगीत: संदीप शिरोडकर गीत: सचिन–जिगर |
निर्माण कंपनियां |
|
वितरक | जियो स्टूडियोज |
प्रदर्शन तिथियाँ |
|
लम्बाई |
132 मिनट्स[1] |
देश | भारत |
भाषा | हिंदी |
लागत | ₹40 करोड़[2] |
कुल कारोबार | ₹114.83 करोड़[3] |
ट्रेलर के रिलीज होने से एक दिन पहले इंस्टाग्राम पर विक्की कौशल और सारा अली खान द्वारा एक टीजर के साथ फिल्म के शीर्षक की घोषणा की गई थी।[5] ऐसी अफवाहें थीं कि फिल्म का नाम लुका छुपी 2 रखा जाना था।[6] आधिकारिक ट्रेलर 15 मई 2023 को जारी किया गया था।[7] ट्रेलर लॉन्च के साथ कौशल और खान ने जुहू चौपाटी का दौरा किया, जहां उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत की और तस्वीरें खिंचवाईं।[8] प्रमोशन के दौरान खान और कौशल ने कोलकाता की मशहूर फुचका और रसगोल्ला का लुत्फ उठाया।[9][10][11]
फिल्म का संगीत सचिन-जिगर ने तैयार किया था। गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे थे।
फिल्म का पहला एकल गाना "फिर और क्या चाहिए", 16 मई 2023 को रिलीज़ किया गया था।[12] दूसरा एकल गाना "तेरे वास्ते", 22 मई 2023 को रिलीज़ किया गया था। तीसरा गाना "बेबी तुझे पाप लगेगा", 25 मई 2023 को रिलीज़ किया गया था, जिसे संगीतकार हिमेश रेशमिया ने गाया था।[13] चौथा गाना "सांझा", 29 मई 2023 को रिलीज़ किया गया था।
ट्रैक लिस्टिंग | |||
---|---|---|---|
क्र॰ | शीर्षक | गायक | अवधि |
1. | "फिर और क्या चाहिए" | अरिजीत सिंह | 4:26 |
2. | "तेरे वास्ते" | वरुण जैन, सचिन-जिगर, शादाब फरीदी, अल्तमश फरीदी | 3:09 |
3. | "बेबी तुझे पाप लगेगा" | हिमेश रेशमिया, सचिन-जिगर | 2:53 |
4. | "सांझा" | सचेत टंडन, शिल्पा राव, सचिन-जिगर | 4:57 |
कुल अवधि: | 15:25 |
ज़रा हटके ज़रा बचके 2 जून 2023 से सिनेमाघरों में लगी है। [14]
इंडिया टुडे के ग्रेस सिरिल ने फिल्म को 5 में से 3 स्टार दिए, लिखा, "सारा अली खान, विक्की कौशल की केमिस्ट्री फिल्म की यूएसपी है।"[15] एबीपी लाइव के अमनदीप नारंग ने वही रेटिंग दी, जिसमें कहा गया कि "विक्की कौशल, सारा अली खान स्टारर इज ए लाइट-हार्टेड रोम कॉम डन राइट।"[16]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.