जवाहर सुरंग
From Wikipedia, the free encyclopedia
जवाहर सुरंग (Jawahar Tunnel) या बनिहाल सुरंग (Banihal tunnel) भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य में राष्ट्रीय राजमार्ग ४४ पर बनिहाल और काज़ीगुंड के बीच स्थित एक सुरंग है। इसका निर्माण १९५४ में आरम्भ हुआ था और उदघाटन २२ दिसम्बर १९५६ में (हालांकि निर्माणकार्य पूरा १९६० में जाकर हुआ)। यह २.८५ किमी (१.७७ मील) लम्बी सुरंग २,१९४ मीटर (७,१९८ फ़ुट) की ऊँचाई पर स्थित है और इसमें दोनों दिशाओं के लिए एक-एक लेन का प्रबन्ध है। इस सुरंग के द्वारा वर्षभर जम्मू और श्रीनगर के बीच सड़क यातायात जारी रहता है।[2]
सामान्य तथ्य अवलोकन, निर्देशांक ...
अवलोकन | |
---|---|
निर्देशांक | 33.508°N 75.209°E / 33.508; 75.209 |
स्थिति | सक्रीय |
मार्ग | एनएच 44 बनिहाल ---- काज़ीगुंड |
आरम्भ | बनिहाल |
अन्त | काज़ीगुंड |
संचालन | |
कार्यारम्भ | 1954 |
निर्माण | ऐफ़्रेड कुन्ट्ज़ और सी बार्सेल |
चलित | 22 दिसम्बर 1956 (1956-12-22) |
यातायात | वाहन |
चुंगी कर | None |
प्रतिदिन वाहन | 7000 |
तकनीकी | |
लम्बाई | 2.85 कि॰मी॰ (1.77 मील) |
लेन संख्या | 2 |
अधिकतम ऊँचाई | 2,194 मीटर (7,198 फीट)[1] |
बंद करें