![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/5/58/Jaipur-Kishangarh_Expressway.jpg/640px-Jaipur-Kishangarh_Expressway.jpg&w=640&q=50)
जयपुर-किशनगढ़ द्रुतगामी मार्ग
From Wikipedia, the free encyclopedia
जयपुर-किशनगढ़ द्रुतगामी मार्ग, जिसे जयपुर-अजमेर एक्सप्रेसवे भी कहते हैं, एक ९० किलोमीटर लम्बा पहुँच नियंत्रित द्रुतमार्ग (एक्सप्रेसवे) है, जो भारतीय राज्य राजस्थान की राजधानी, जयपुर को किशनगढ़ से जोड़ता है। यह द्रुतमार्ग रा. रा. ८ का एक खण्ड है जो कि स्वर्ण चतुर्भुज परियोजना का हिस्सा है, जो अपने आप में राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना (एन.एच.डी.पी) का एक हिस्सा है। इस एक्सप्रेसवे की चौड़ाई छह लेन है,[1] तथा इसका उद्घाटन अप्रैल, २००५ में किया गया था।[2]
सामान्य तथ्य जयपुर-किशनगढ़ द्रुतगामी मार्ग, मार्ग की जानकारी ...
जयपुर-किशनगढ़ द्रुतगामी मार्ग | |
---|---|
![]() | |
मार्ग की जानकारी | |
अनुरक्षण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण | |
लंबाई: | 90 कि॰मी॰ (60 मील) |
इतिहास: | अप्रैल २००५ में पूरा हुआ |
प्रमुख जंक्शन | |
उत्तर अन्त: | जयपुर |
दक्षिण अन्त: | किशनगढ़ |
स्थान | |
राज्य: | राजस्थान |
मुख्य नगर: | जयपुर, महलां, दूदू, किशनगढ़ |
बंद करें