जम्मू (शहर)
जम्मू विभाजन भारत में शहर / From Wikipedia, the free encyclopedia
अन्य प्रयोगों के लिए, जम्मू (बहुविकल्पी) देखें।
जम्मू भारत के जम्मू और कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश में स्थित एक शहर है। यह जम्मू सम्भाग का सबसे बड़ा शहर है और साथ ही जम्मू और कश्मीर की शीतकालीन राजधानी भी है। यह नगरमहापालिका वाला नगर तवी नदी के तट पर बसा है। नगर में ढेरों पुराने व नये मन्दिरों के बाहुल्य के कारण इसे "मन्दिरों का नगर" भी कहा जाता है। तेजी से फैलती नगरीय जनसंख्या एवं बढ़ते अवसंरचना के कारण ये शीतकालीन राजधानी राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर है।[2][3][4][5]
सामान्य तथ्य जम्मू जम्बूपुरा, देश ...
जम्मू जम्बूपुरा | |
---|---|
शहर | |
हरि निवास महल, बाहू फोर्ट, तवी का पुल और मुबारक मंडी (महल) | |
निर्देशांक: 32.73°N 74.87°E / 32.73; 74.87 | |
देश | भारत |
प्रान्त | जम्मू और कश्मीर |
ज़िला | जम्मू ज़िला |
संस्थापक | राजा जम्बू लोचन (मान्यता) |
शासन | |
• प्रणाली | नगर निगम |
• सभा | जम्मू नगर निगम व जम्मू विकास प्राधिकरण |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 5,02,197 |
भाषा | |
• प्रचलित | डोगरी, हिन्दी, उर्दु, कश्मीरी |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 180001[1] |
वाहन पंजीकरण | JK-02 |
लिंगानुपात | 867 ♀/ 1000 ♂ |
साक्षारता | 90.14% |
दिल्ली से दूरी | 575 कि॰मी॰ (357 मील) पश्चिमोत्तर |
मुम्बई से दूरी | 1,971 कि॰मी॰ (1,225 मील) पूर्वोत्तर |
जलवायु | Cwa (कोपेन) |
वर्षण | 710 मि॰मी॰ (28 इंच) |
औसत ग्रीष्मकालीन तापमान | 29.6 °से. (85.3 °फ़ै) |
औसत शीतकालीन तापमान | 17.7 °से. (63.9 °फ़ै) |
वेबसाइट | jammu |
बंद करें