जम्बुघोड़ा वन्य अभयारण्य
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
जम्बुघोड़ा वन्य अभयारण्य (Jambughoda Wildlife Sanctuary) भारत के गुजरात राज्य के पंचमहाल ज़िले की जम्बुघोड़ा तहसील में स्थित एक वन्य अभयारण्य है। [1][2]
जम्बुघोड़ा वन्य अभयारण्य | |
---|---|
Jambughoda Wildlife Sanctuary જાંબુઘોડા અભયારણ્ય | |
आईयूसीएन श्रेणी द्वितीय (II) (राष्ट्रीय उद्यान) | |
अवस्थिति | जम्बुघोड़ा, पंचमहाल ज़िला, गुजरात, भारत |
निकटतम शहर | वड़ोदरा |
निर्देशांक | 22.3667°N 73.7167°E |
क्षेत्रफल | 542.08 वर्ग किलोमीटर (5.8349×109 वर्ग फुट) |
स्थापित | 7 अगस्त 1989 |
शासी निकाय | गुजरात वन विभाग |
यहाँ सागौन (टीक), बाँस और अन्य जातियों के वन हैं और शीशम, खैर और कई अन्य प्रकार के वृक्ष व पौधे मिलते हैं।
अभयारण्य में भारतीय उड़न लोमड़ (चमगादड़) के कई समूहदल मिलते हैं। मार्च 2016 में भारतीय विशाल गिलहरी भी यहाँ देखी गई। धारीदार लकड़बग्घा, भारतीय वृक (भेड़िया), लोमड़ी, गंधबिलाव और कई अन्य प्राणी भी यहाँ रहते हैं।[3]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.