जब वी मेट
हिन्दी भाषा में प्रदर्शित चलवित्र / From Wikipedia, the free encyclopedia
जब वी मेट (अंग्रेज़ी: Jab We Met) 2007 की एक हिंदी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जिसे इम्तियाज अली ने लिखा और निर्देशित किया। फिल्म को धिलिन मेहता ने श्री अष्टविनायक सिनेविजन लिमिटेड के अर्न्तगत बनाया, इसमें शाहिद कपूर और करीना कपूर ने अपनी चौथी फिल्म में एक साथ काम किया। दारा सिंह और सौम्या टंडन, जो उत्तर भारत के मशहूर कलाकार हैं, ने इसमें सहायक भूमिकाएं कीं।
जब वी मेट Jab We Met | |
---|---|
निर्देशक | इम्तियाज़ अली |
लेखक | इम्तियाज अली |
निर्माता | Dhillin Mehta |
अभिनेता |
शाहिद कपूर करीना कपूर |
छायाकार | Natarajan Subramaniam |
संपादक | Aarti Bajaj |
संगीतकार |
प्रीतम Sanjoy Chowdhury (background) इरशाद कामिल (गीतकार) |
वितरक | Shree Ashtavinayak Cinevision Ltd |
प्रदर्शन तिथियाँ |
United Kingdom October 25, 2007 Worldwide October 26, 2007 |
लम्बाई |
१४२ मिनट |
भाषा | हिन्दी/पंजाबी |
कुल कारोबार | ₹ ५५ करोड़[1] |
फिल्म एक पंजाबी लड़की की कहानी है, जिसकी ट्रेन में मुंबई के एक उद्योगपति से मुलाकात होती है, जो जिंदगी से उदास है। वह एक स्टेशन पर उतर जाता है, उसे वापस ट्रेन पर बुलाने की कोशिश में वो भी उतर जाती है, दोनों किसी अनजान शहर में खड़े हैं और उनकी ट्रेन छूट जाती है। व्यक्ति अपने कॉर्पोरेट जॉब के दबाव में रह चुका है, उसके दिमाग में कोई गंतव्य नहीं है, लड़की उस पर अपने घर तक साथ जाने के लिए दबाव डालती है और उसे अपने गुप्त प्रेमी के बारे में बताती है।
26 अक्टूबर, 2007 यह पूरी दुनिया में रिलीज हुई, लेकिन उससे एक दिन पहले ही यह ब्रिटेन में रिलीज हो गयी थी, फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक बहुत बड़ी हिट रही और इसने विदेशों में भी अच्छा व्यापार किया। इसकी सफलता के कारण, फिल्म के वितरकों, श्री अष्टविनायक सिनेविजन लिमिटेड, ने घोषणा की कि जब वी मेट को कॉर्पोरेट एंटिटी मोज़र बेयर के द्वारा चार दक्षिण भारतीय भाषाओँ में फिर से बनाया जायेगा-- तमिल, तेलगु,कन्नड़ और मलयालम.[2]