Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
जनसंख्या वृद्धि किसी भी क्षेत्र में लोगों की संख्या बढ़ने को कहा जाता है।आगे भी इसकी संख्या में बढ़ाव की ही उम्मीद है और ये अंदाजा लगाया गया है कि 2030 के मध्य तक ये आबादी 8.6 अरब हो जाएगी और 2050 तक 9.8 अरब तक हो जाएगी। 2100 तक इसकी आबादी 11.2 अरब तक हो सकती है।
18वीं सदी के दौरान जब औद्योगिक क्रांति शुरू हुई तो पश्चिमी देशों में बहुत ही तेजी से जनसंख्या वृद्धि शुरू हो गई थी। इस जनसंख्या वृद्धि के कारण को जानने के लिए ब्रिटिश वैज्ञानिक थॉमस मैककियोन (1912-1988) ने खोज शुरू किया था। उन्होंने इस खोज से प्राप्त जानकारी का प्रकाशन मॉडर्न राइज़ ऑफ पॉप्युलेशन में किया।
यूनाइटेड नेशन के अनुसार 1990 और 2010 के मध्य विश्व की जनसंख्या में 30% या 1.6 खरब मनुष्यों की वृद्धि हुई है। इस वृद्धि में सबसे आगे भारत (35 करोड़) और चीन (19.6 करोड़) हैं। प्रतिशत के हिसाब से यह संख्या सबसे ज्यादा संयुक्त अरब अमीरात में 315% और कतर में 271% है।
स्थान | देश | जनसंख्या 2010 |
जनसंख्या 1990 |
वृद्धि (%) 1990–2010 |
---|---|---|---|---|
विश्व | 6,89,58,89,000 | 5,30,64,25,000 | 30.0% | |
1 | चीन | 1,34,13,35,000 | 1,14,51,95,000 | 17.1% |
2 | भारत | 1,22,46,14,000 | 87,37,85,000 | 40.2% |
3 | अमेरिका | 31,03,84,000 | 25,33,39,000 | 22.5% |
4 | इंडोनेशिया | 23,98,71,000 | 18,43,46,000 | 30.1% |
5 | ब्राज़ील | 19,49,46,000 | 14,96,50,000 | 30.3% |
6 | पाकिस्तान | 17,35,93,000 | 11,18,45,000 | 55.3% |
7 | नाइजीरिया | 15,84,23,000 | 9,75,52,000 | 62.4% |
8 | बांग्लादेश | 14,86,92,000 | 10,52,56,000 | 41.3% |
9 | रूस | 14,29,58,000 | 14,82,44,000 | -3.6% |
10 | जापान | 12,80,57,000 | 12,22,51,000 | -4.7% |
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.