![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/b/b0/General_Motors_%25282021%2529.svg/langhi-640px-General_Motors_%25282021%2529.svg.png&w=640&q=50)
जनरल मोटर्स
डेट्रायट, मिशिगन, संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित मोटर वाहन विनिर्माण निगम / From Wikipedia, the free encyclopedia
जनरल मोटर्स कंपनी (अंग्रेजी में: General Motors Company),[1] जिसे आमतौर पर जनरल मोटर्स (जीएम या GM) के रूप में संदर्भित किया जाता है, एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय निगम है जिसका मुख्यालय डेट्रायट में है तथा यह वाहनों और वाहन के हिस्सों का डिजाइन, निर्माण, विपणन और वितरण करता है, और वित्तीय सेवाओं को बेचता है।इसका वैश्विक मुख्यालय डेट्रायट के पुनर्जागरण केंद्र (Renaissance Center) में है। इसे मौलिक रूप से 16 सितंबर, 1908 को विलियम सी. डुरंट ने एक होल्डिंग कंपनी के रूप में स्थापित किया था। कंपनी सबसे बड़ी अमेरिकी ऑटोमोबाइल निर्माता है, और दुनिया की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनियो मे से एक है।[7] 2019 मे, कुल राजस्व के आधार पर फॉर्च्यून 500 के सबसे बड़े संयुक्त राज्य निगमों की रैंकिंग में जनरल मोटर्स # 13 वें स्थान पर है।[8]
![]() | |
डेट्राइट, मिशिगन में जीएम पुनर्जागरण केंद्र | |
प्रकार | Public |
---|---|
व्यापार करती है |
NYSE: GM S&P 100 Component S&P 500 Component |
उद्योग | मोटर वाहन उद्योग |
स्थापना | सितम्बर 16, 1908; 115 वर्ष पूर्व (1908-09-16)[1] |
संस्थापक | विलियम सी. डुरंट |
मुख्यालय | डेट्राइट, मिशिगन, संयुक्त राज्य अमरीका |
स्थान संख्या | छह महाद्वीपों मे 396 केन्द्र[2] |
क्षेत्र | विश्वव्यापी (भारत , हांगकांग, मकाऊ, क्यूबा, ईरान, उत्तर कोरिया, सोमालिया, दक्षिण अफ्रीका, सूडान, सीरिया और अफगानिस्तान को छोड़कर।) |
प्रमुख व्यक्ति |
मैरी टी. बारा (अध्यक्ष & CEO)[3] मार्क रीयूस (President) धिव्या सूर्यदेवरा (CFO)[4] |
उत्पाद |
ऑटोमोबाइल ऑटोमोबाइल हिस्से वाणिज्यिक वाहन |
उत्पादन |
![]() |
सेवाएँ | वाहन वित्तपोषण |
राजस्व |
![]() |
प्रचालन आय |
![]() |
निवल आय |
![]() |
कुल संपत्ति |
![]() |
कुल इक्विटी |
![]() |
कर्मचारी | 170,483(दिसम्बर 2018)[5][2] |
प्रभाग |
ब्यूक कैडिलैक शेवरले GMC |
सहायक कंपनियाँ |
List
Transportation
Financial Services
Others
Industrial:
International:
|
वेबसाइट |
www |
सन्दर्भ: [6] |
जनरल मोटर्स 37 देशों में वाहन बनाती है; इसके मुख्य ऑटोमोबाइल ब्रांडों में शेवरले, बयूक, जीएमसी और कैडिलैक शामिल हैं। यह होल्डन, विलिंग, बाओजुन और जिफैंग जैसे विदेशी ब्रांडों में या तो महत्वपूर्ण हिस्सेदारी रखता है या हिस्से का मालिक है[9]।[10] दुनिया भर में वार्षिक बिक्री की मात्रा 2016 में 10 मिलियन (1 करोड) वाहनों की संख्या तक पहुंच गई थी।[11][12][13]