छाजन
From Wikipedia, the free encyclopedia
छाजन त्वचा की एक स्थिति है जिससे सूखी, खुरदरी, अत्यंत खुजलीदार त्वचा के धब्बे पैदा होते हैं। छाजन सामान्यतः अति संवेदनशीलता, अलर्जी से उत्पन्न होता है जिससे कि सूजन पैदा होती है। सूजन से त्वचा में लालीपन, खुजली और खुरदरापन आ जाता है। छाजन से त्वचा में खुजलीदार, सूखे, लाल धब्बे पड़ते हैं। खुजली से गर्मी, तनाव या खरोंच लगने से स्थिति और अधिक बिगड़ जाती है। यह बच्चों और शिशुओं में अधिक पाया जाता है। तथापि अधिक आयु के बच्चों और अधेड़ों में भी छाजन देखा जा सकता है। ये धब्बे अधिकांश घुटनों के पीछे, कोहनी के मोड़ों पर, कलाईयों और गला, कलाईयों और पैरों पर पाए जाते हैं। शिशुओं के गालों पर दोदरों के रूप में आरंभ होते देखे जा सकते हैं। कुछ महीनों के पश्चात दोदरे हाथों और पैरों पर भी उभर आते हैं। छाजन उन लोगों में सामान्यतः अधिक पाया जाता है जिनको अस्थमा या तेज बुखार आ चुका होता है। यह उस व्यक्ति में भी पाया जाता है जिनके परिवार में छाजन परागत ज्वर या अन्य श्वसन अलर्जी का इतिहास होता है।
'छाजन' वर्गीकरण एवं बाह्य साधन | |
![]() | |
---|---|
माइल्ड डर्मेटाइटिस | |
आईसीडी-१० | L20.-L30. |
आईसीडी-९ | 692 |
ओएमआईएम | 603165 |
डिज़ीज़-डीबी | 4113 |
मेडलाइन प्लस | 000853 |
ईमेडिसिन | Derm/38 Ped/2567 |
एम.ईएसएच | D004485 |
इसके अनेक उपादान होते हैं और यह एक व्यक्ति से दूसरे के बीच अलग-अलग हो सकता हैः
- पर्यावरण उपादानों के साथ अनाश्रित खुलापन (साबुन, प्रक्षालक, क्लोरीन तथा अन्य उत्तेजक पदार्थ)
- कुछ खाद्य पदार्थों से लक्षणों की स्थिति बिगड़ सकती है (दूध, अंडे)
- तनाव भी एक उपादान होता है।
- शुष्क जलवायु और सूखी त्वचा से स्थिति बिगड़ सकती है।