छत्तीसगढ़ के मुख्यमन्त्रियों की सूची
From Wikipedia, the free encyclopedia
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भारतीय राज्य छत्तीसगढ़ के मुख्य कार्यकारी हैं। भारत के संविधान के अनुसार, राज्यपाल एक राज्य का विधिक रूप से प्रमुख है, लेकिन वास्तविक कार्यकारी अधिकार मुख्यमंत्री के पास रहता है। विधान सभा के चुनावों के बाद, राज्य के राज्यपाल आमतौर पर सरकार बनाने के लिए अधिकांश सीटों वाली पार्टी (या गठबंधन) को आमंत्रित करते हैं। राज्यपाल मुख्यमंत्री को नियुक्त करतें हैं, जिनका मंत्रिपरिषद सामूहिक रूप से विधानसभा के प्रति उत्तरदायी होती है। विधानसभा के विश्वास को देखते हुए, मुख्यमंत्री का कार्यकाल पाँच वर्षों के लिए होता है और कोई पद सीमा नहीं होती है।[2]