चेन्नई सुपर किंग्स
भारतीय क्रिकेट फ्रेंचाइजी / From Wikipedia, the free encyclopedia
चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग की एक चेन्नई स्थित फ़्रैन्चाइज़ी है। जिसके २००८ से २०१५ तक कप्तान भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी रहे तथा टीम के कोच न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व [2] कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग है। २०१६ में स्पॉट फिक्सिंग के मामले में आने के कारण टीम को २ सालों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है जिस कारण टीम २०१६ तथ २०१७ आईपीएल में हिस्सा नहीं लेे पायी। २०१६ इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की जगह राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स खेली जिसके कप्तान भी महेन्द्र सिंह धोनी थे। टीम ने २०१८ आईपीएल में वापसी की और आईपीएल का खिताब जीता। टीम का होम ग्राउंड चिदंबरम स्टेडियम, चेपौक, चेन्नई है। इसके ब्रैंड एम्बैसेडर प्रसिद्ध ड्रमर शिवमणि है। स्थापना के समय टीम का नाम चेन्नई सुपरस्टार्स रखा गया था जो कि बाद में बदल दिया गया था। २०१५ इंडियन प्रीमियर लीग के हिसाब से अब तक इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी चेन्नई सुपर किंग्स सुरेश रैना रहे हैं जो अभी २०१६ इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात लॉयन्स टीम के कप्तान थे। २४ मार्च २०२२ को धोनी ने अपनी कप्तानी रविन्द्र जडेजा को सौंप दी।[3]
Personnel | |
---|---|
कप्तान | महेंद्र सिंह धोनी |
कोच | स्टीफन फ्लेमिंग |
Owner | चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड |
Team information | |
Colors | पीला एवं नीला[1] |
Founded |
२००८ २०१५ से २०१७ (२ साल के लिए प्रतिबंधित) |
Home ground | एम ए चिदंबरम स्टेडियम (चेपौक) |
Capacity | 50000 |
History | |
इंडियन प्रीमियर लीग wins | 5 (2010, 2011, 2018, 2021, 2023) |
लेकिन ३० अप्रैल को जडेजा ने धोनी को दुबारा कप्तानी सौंप दी और अब महेन्द्र सिंह धोनी ने फिर से सन २०२४ के प्रारम्भ मे कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को सौप दी ।