चेंगलपट्टु
From Wikipedia, the free encyclopedia
चेंगलपट्टु (Chengalpattu) भारत के तमिल नाडु राज्य के चेंगलपट्टु ज़िले में स्थित एक छोटा शहर है, जो राज्य की राजधानी, चेन्नई, का भाग है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है। राष्ट्रीय राजमार्ग ३२ यहाँ से गुज़रता है और यहाँ चेन्नई उपनगरीय रेलवे-दक्षिण लाइन का भी एक स्टेशन है। यह चेन्नई से 55 किमी दूर नैशनल हाईवे 45 पर स्थित है। इसका अपना सरकारी मेडिकल कॉलेज है। यह पलार नदी के किनारे स्थित है। इसके दक्षिणी सिरे पर कोलवई झील है।[1][2][3]
सामान्य तथ्य चेंगलपट्टु Chengalpattuசெங்கல்பட்டு, देश ...
चेंगलपट्टु Chengalpattu செங்கல்பட்டு | |
---|---|
{{{type}}} | |
चेंगलपट्टु में झील | |
निर्देशांक: 12.683°N 79.983°E / 12.683; 79.983 | |
देश | भारत |
प्रान्त | तमिल नाडु |
ज़िला | चेंगलपट्टु ज़िला |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 65,695 |
भाषा | |
• प्रचलित भाषाएँ | तमिल |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+५:३०) |
बंद करें