![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/1/14/Flag_of_Chinese_Taipei_for_Olympic_games.svg/langhi-640px-Flag_of_Chinese_Taipei_for_Olympic_games.svg.png&w=640&q=50)
चीनी ताइपे
From Wikipedia, the free encyclopedia
चीनी ताइपे नाम बहुत से अन्तर्राष्ट्रीय संगठनों द्वारा ताइवान के लिए प्रयुक्त किया जाता है, जिसे चीनी गणराज्य के नाम से भी जाना जाता है। यह नाम लगभग सभी अन्तर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं जैसे ओलम्पिक खेलों और एशियाई खेलों इत्यादि में ताइवान के लिए प्रयुक्त किया जाता है। इसका कारण चीनी जनवादी गणराज्य द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय संगठनों को दिया गया निर्देश है कि चीनी गणराज्य या ताइवान को चीनी जनवादी गणराज्य का ही अंग माना जाए क्योंकि चीनी जनवादी गणराज्य में ताइवान की स्वतन्त्रता को स्वीकार नहीं किया जाता।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/1/14/Flag_of_Chinese_Taipei_for_Olympic_games.svg/640px-Flag_of_Chinese_Taipei_for_Olympic_games.svg.png)