![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/b/ba/Qiangpeople.jpg/640px-Qiangpeople.jpg&w=640&q=50)
चिआंग लोग
From Wikipedia, the free encyclopedia
चिआंग (चीनी भाषा: 羌族, अंग्रेज़ी: Qiang) दक्षिणी चीन में बसने वाली एक जाति है। तिब्बती-बर्मी भाषा-परिवार की सदस्य चिआंग भाषाएँ बोलने वाले यह लोग अधिकतर सिचुआन प्रान्त के उत्तर-पश्चिमी भाग में रहते हैं। सन् २००० में इनकी जनसँख्या क़रीब २ लाख अनुमानित की गई थी। चिआंग लोग पहाड़ी इलाक़ों में झाई (寨, zhai) नामक गाँवों में रहते हैं।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/b/ba/Qiangpeople.jpg/320px-Qiangpeople.jpg)
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/1/1e/Qiang_Tower.jpg/640px-Qiang_Tower.jpg)