![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/6/62/Schimpanse_Zoo_Leipzig.jpg/640px-Schimpanse_Zoo_Leipzig.jpg&w=640&q=50)
चिंपैंजी
From Wikipedia, the free encyclopedia
चिंपैंजी जिसे आम बोलचाल की भाषा में कभी-कभी चिम्प भी कहा जाता है, पैन जीनस (वंश) के वनमानुष की दो वर्तमान प्रजातियों का सामान्य नाम है।[2] कांगो नदी दोनों प्रजातियों के मूल निवास स्थान के बीच सीमा का काम करती है:[3]
- आम चिंपांज़ी, पैन ट्रोग्लोडाइट्स (पश्चिम और मध्य अफ्रीका)
- बोनोबो, पैन पैनिस्कस (कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के जंगलों में)
चिंपैंजी[1] | |
---|---|
![]() | |
आम चिंपैंजी (पैन ट्रोग्लोडाइट्स) | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | Animalia |
संघ: | Chordata |
वर्ग: | Mammalia |
गण: | Primates |
कुल: | Hominidae |
उपकुल: | Homininae |
वंश समूह: | Hominini |
उपगणजाति: | Panina |
वंश: | पैन Oken, 1816 |
प्रकार जाति | |
पैन ट्रोग्लोडाइट्स (आम चिंपैंजी) पैन पैनिस्कस (बोनोबो) | |
Species | |
पैन ट्रोग्लोडाइट्स | |
![]() | |
पैन ट्रोग्लोडाइट्स (आम चिंपैंजी) और पैन पैनिस्कस (लाल बोनोबो) का वितरण |
चिंपैंजी; बोनोबो, गोरिल्ला, मानव और ओरंगउटान के साथ होमिनिडे परिवार के सदस्य हैं। एप्स प्रजाती के जीवों को साधारण भाषा में चिम्पांज़ी कहते हैं।[4] सबसे जाना माना चिम्पांज़ी पैन ट्रोदलोडाइटस (Pan troglodytes) है, जो मुख्यतः पश्चिमी तथा मध्य अफ्रिका में पाया जाता है। चिम्पांज़ी होमीनीडा परिवार का सदस्य है। मनुष्य तथा गोरिल्ला भी इसी परिवार के हैं। चिम्पांजी लगभग साठ लाख वर्ष पहले मानव विकास की प्रक्रिया से अलग हो गए थे और चिम्पांजी की दो प्रजातियाँ मनुष्य की सबसे करीबी जीवित संबंधी हैं, ये सभी होमिनी जनजाति (होमिनिया उप-जनजाति की वर्तमान प्रजातियों के साथ) के सदस्य हैं। चिम्पांजी पैनिना उप-जनजाति के एकमात्र ज्ञात सदस्य भी हैं। इन दो पैन प्रजातियों का विभाजन केवल दस लाख (1 मिलियन) वर्ष पहले ही हुआ था।