![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/7/71/China_Airlines_B747-409_%2528B-18211%2529_taxiing_at_Narita_International_Airport.jpg/640px-China_Airlines_B747-409_%2528B-18211%2529_taxiing_at_Narita_International_Airport.jpg&w=640&q=50)
चाइना एयरलाइंस
From Wikipedia, the free encyclopedia
चाइना एयरलाइंस (सीएएल) (चीनी: 中華 航空; पिनयिन: ज़ोंघुआ हांगकॉंग) (टीडब्लूएसई: 2610) चीन गणराज्य (ताइवान) की सबसे बड़ी ध्वज वाहक और एयरलाइन कंपनी है। इसका मुख्यालय ताइवान ताओयुवान अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में है और इसके नियमित कर्मचारियों की संख्या 11,154 है।[1]
![]() | ||||
| ||||
स्थापना | १६ दिसम्बर १९५९ | |||
---|---|---|---|---|
केन्द्र | ||||
प्रमुख शहर | ||||
फ़्रीक्वेन्ट फ़्लायर प्रो. | डायनैस्टी फ़्लायर | |||
विमानक्षेत्र लाउंज | डायनैस्टी लाउंज | |||
एलाइंस | स्काई टीम | |||
सहयोगी | मंडेरिन एयरलाइंस | |||
बेड़े का आकार | 71 (+19 ऑर्डर्स, ६ विकल्प) | |||
गंतव्य | 107(कार्गो सहित) | |||
कंपनी का नारा | जर्नी विद अ केयरिंग स्माइल | |||
मातृ कंपनी | चाइना एयरलाइंस समूह | |||
मुख्यालय | CAL Park, दायुआन, ताओयुआन, ताइवान | |||
प्रमुख व्यक्ति |
| |||
रेवेन्यु |
![]() | |||
कुल आय |
![]() | |||
जालस्थल | www.china-airlines.com |
चाइना एयरलाइन्स 1300 से अधिक साप्ताहिक उड़ाने भरता हैं, जो 91(+1) शहरों और 95(+1) हवाई अड्डों (कोडशेयर छोड़कर; कोष्ठ भविष्य स्थलों की ओर संकेत करते है) जो संपूर्ण एशिया, यूरोप, उत्तरी अमेरिका और ओशिनिया मे फैले हुए हैं,। दूसरी तरफ इसका कार्गो विभाग 33 गंतव्यों के लिए 91 मालवाही साप्ताहिक उड़ानों भरता है। 2013 मे यह एयरलाइंस यात्री प्रति किलोमीटर राजस्व के मामले में दुनिया में 29वीं सबसे बड़ी एयरलाइन और माल भाड़े के मामले में 9 वीं सबसे बड़ी एयरलाइन्स हैं।[2]
चाइना एयरलाइन्स के तीन सहायक एयरलाइन कंपनियाँ है। मंदारिन एयरलाइंस, जो घरेलू और क्षेत्रीय गंतव्यों के लिए उड़ानें संचालित करती हैं। चाइना एयरलाइन्स कार्गो: जो मालवाही विमानों के बेड़े चलाती है और अपने सरंक्षक एयरलाइन की कार्गो क्षमता का प्रबंधन करती है। टाइगर-एयर ताइवान एक कम लागत वाली वाहक कंपनी हैं। चाइना एयरलाइन्स और सिंगापुर एयरलाइन समूह टाइगर-एयर होल्डिंग्स द्वारा स्थापित की गयी हैं।