![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/7/75/DGK_Guertelrose.jpg/640px-DGK_Guertelrose.jpg&w=640&q=50)
चर्म रोग
एक प्रकार की असामान्य अवस्था जो त्वचा , बाल और नाखूनो को प्रभावित करती है। / From Wikipedia, the free encyclopedia
त्वचा के किसी भाग के असामान्य अवस्था को चर्मरोग या त्वग्रोग कहते हैं। त्वचा शरीर का सबसे बड़ा तन्त्र है। यह सीधे बाहरी वातावरण के सम्पर्क में होता है। इसके अतिरिक्त बहुत से अन्य तन्त्रों या अंगों के रोग (जैसे बवासीर) भी त्वचा के माध्यम से ही अभिव्यक्त होते हैं। (या अपने लक्षण दिखाते हैं)
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/7/75/DGK_Guertelrose.jpg/320px-DGK_Guertelrose.jpg)
त्वचा शरीर का सबसे विस्तृत अंग है साथ ही यह वह अंग है जो बाह्य जगत् के सम्पर्क में रहता है। यही कारण है कि इसे अनेक वस्तुओं से क्षति पहुँचती है। इस क्षति का प्रभाव शरीर के आन्तरिक अवयवों पर नहीं पड़ता। त्वग्रोग विभिन्न प्रकार के होते हैं। त्वचा सरलता से देखी जा सकती है। इस कारण इसके रोग, चाहे चोट से हों अथवा संक्रमण से हों, रोगी का ध्यान अपनी ओर तुरन्त आकर्षित कर लेते हैं।