![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/c/c7/Fort_and_the_capital_city_of_Kali_Kumaon%252C_Champawat%252C_1815.jpg/640px-Fort_and_the_capital_city_of_Kali_Kumaon%252C_Champawat%252C_1815.jpg&w=640&q=50)
चन्द राजवंश
From Wikipedia, the free encyclopedia
चन्द राजवंश मध्यकाल में एक हिंदू राजवंश था जिसका शासन क्षेत्र वर्तमान भारत के उत्तराखण्ड के कुमाऊं राज्य और आसपास के इलाकों में उस समय था।[1][2] इन्होंने इस क्षेत्र पर ६वीं शताब्दी में कत्यूरी राजवंश को समाप्त कर अपने राज्य और राजवंश स्थापना की तथा १८वीं शताब्दी में गोरखाओं द्वारा पराजित होने तक शासन किया।[3] चन्द राजवंश के शासन काल के दौरान कुमाऊं में सांस्कृतिक और कला के क्षेत्र में बहुत बदलाव देखने को मिले।[उद्धरण चाहिए]
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/c/c7/Fort_and_the_capital_city_of_Kali_Kumaon%2C_Champawat%2C_1815.jpg/640px-Fort_and_the_capital_city_of_Kali_Kumaon%2C_Champawat%2C_1815.jpg)
चन्द राजवंश के संस्थापक सोमचंद थे।[4] इनका शासन काल 700-721 ई० में बताया जाता है।[5] सोमचन्द के वक्त चंद वंश के राजा नेपाल के डोटी नरेश को कर दिया करते थे। इसी वंश के भारती चंद ने डोटी के खिलाफ छेड़ा और कुमाऊं में एक स्वतंत्र शासन की नींव राखी।