चन्दननगर
भारत, पश्चिम बंगाल का एक शहर / From Wikipedia, the free encyclopedia
चन्दननगर (Chandannagar) भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के हुगली ज़िले में स्थित एक शहर है। इसे चंद्रनगर (Chandernagore) के नाम से जाना जाता था और यह फ्रांस का उपनिवेश था, जिसे सन् 1950 में भारत में मिला लिया गया। यह कोलकाता से लगभग 30 किमी उत्तर में स्थित है। पहले यह फ्रांस का उपनिवेश था। यह पश्चिम बंगाल की 6 नगरपालिकाओं में में से एक है। यह हुगली नदी के किनारे स्थित है। इसका कुल क्षेत्रफल मात्र 11 वर्ग किमी है। यह कोलकाता महानगर क्षेत्र का भाग है और कोलकाता महानगर विकास अधिकरण के अधीन आता है।[1][2]
सामान्य तथ्य चन्दननगर Chandannagarচন্দননগর, देश ...
चन्दननगर Chandannagar চন্দননগর | |
---|---|
{{{type}}} | |
चन्दननगर स्ट्रैन्ड | |
निर्देशांक: 22.87°N 88.38°E / 22.87; 88.38 | |
देश | भारत |
प्रान्त | पश्चिम बंगाल |
ज़िला | हुगली ज़िला |
क्षेत्र | बृहन् कोलकाता |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 1,66,867 |
भाषाएँ | |
• प्रचलित | बंगाली |
• सांस्कृतिक | फ़्रान्सीसी |
पिनकोड | 712136, 712137 |
दूरभाष कोड | 033 |
लोकसभा निर्वाचनक्षेत्र | हुगली |
विधानसभा निर्वाचनक्षेत्र | चन्दननगर |
वेबसाइट | http://heritagechandernagore.com/ |
बंद करें