![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/d/d5/Gopal_Jee_Thakur.jpg/640px-Gopal_Jee_Thakur.jpg&w=640&q=50)
गोपाल जी ठाकुर
भारतीय राजनीतिज्ञ / From Wikipedia, the free encyclopedia
गोपाल जी ठाकुर (जन्मः 15 अक्टूबर 1969) एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं।[1] वे भारत के 17वीं लोकसभा में दरभंगा लोकसभा क्षेत्र से सांसद[2] तथा रेलवे के स्थायी समिति के सदस्य, रेल मंत्रालय के परामर्शदात्री समिति के सदस्य [3] और भारतीय जानता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य हैं।[4]
सामान्य तथ्य गोपाल जी ठाकुर, पूर्वा धिकारी ...
गोपाल जी ठाकुर | |
---|---|
![]() | |
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण 23 मई 2019 | |
पूर्वा धिकारी | कीर्ति आजाद |
चुनाव-क्षेत्र | दरभंगा |
उपाध्यक्ष, बिहार भाजपा | |
पद बहाल 2017–2019 | |
अध्यक्ष | नित्यानंद राय |
पद बहाल 2010–2015 | |
पूर्वा धिकारी | Constituency created |
चुनाव-क्षेत्र | बेनीपुर |
अध्यक्ष, दरभंगा भाजपा | |
पद बहाल 2003–2007 | |
जन्म | 15 अक्टूबर 1969 पड़री, बिरौल, दरभंगा, बिहारਬਿਜਲੀ ਰਾਜਭਰ |
राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी |
शैक्षिक सम्बद्धता | ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय |
बंद करें
ठाकुर ने 2010 में भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में बेनीपुर विधान सभा क्षेत्र से बिहार विधान सभा का प्रतिनिधित्व किया था[5][6] और वे भारतीय जनता पार्टी के बिहार राज्य इकाई के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं।[7]
ठाकुर 2019 के भारतीय आम चुनाव में दरभंगा लोकसभा सीट से 2,67,979 वोटों के अंतर से 17वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे। उन्होंने राजद प्रत्याशी अब्दुल बारी सिद्दीकी को हराया था।[8][9]