![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/3/33/Battle_of_Gettysburg.jpg/640px-Battle_of_Gettysburg.jpg&w=640&q=50)
गॅटीस्बर्ग सम्बोधन
अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का भाषण / From Wikipedia, the free encyclopedia
गॅटीस्बर्ग सम्बोधन (अंग्रेज़ी: Gettysburg Address) अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन द्वारा दिया गया एक भाषण है जो अमेरिका के इतिहास के सबसे यादगार भाषणों में गिना जाता है। इसे लिंकन ने बृहस्पतिवार, 19 नवम्बर 1863 को पॅन्सिल्वेनिया राज्य के गॅटीज़्बर्ग शहर में राष्ट्रिय सैनिक क़ब्रिस्तान के समर्पण दिवस के मौक़े पर पढ़ा जब अमेरिकी गृहयुद्ध को ख़त्म हुए साढ़े-चार महीने हुए थे और अमेरिका दो हिस्सों में खण्डित होते-होते बचा था। पूरा भाषण केवल लगभग दो मिनट का था, लेकिन उसमें मानवों के सामान अधिकारों और अमेरिकी स्वतंत्रता की घोषणा में उठाए गए असूलों को उन्होंने नए शब्दों में दोहराया।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/3/33/Battle_of_Gettysburg.jpg/640px-Battle_of_Gettysburg.jpg)
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/5/53/Gettysburg_Address%2C_New_York_Times.jpg/320px-Gettysburg_Address%2C_New_York_Times.jpg)