गुठलीदार फल
From Wikipedia, the free encyclopedia
वनस्पति विज्ञान में, अष्ठिल फल (या गुठलीदार फल) एक अस्फुटनशील फल होता है जिसमें एक बाह्य मांसल भाग (बाह्यफल भित्ति, या त्वचा, और मध्यफल भित्ति, या मांस) और एक कठोर अन्तःफल भित्ति के एक खोल को घेरता है। ये फल एकाण्डपी ऊर्ध्वर्ती अण्डाशय से विकसित होते हैं और इनमें एक बीज होता है। उदाहरण: आम तथा नारिकेल। आम में फल भित्ति बाह्यफल भित्ति, मांसल मध्यफल भित्ति तथा भीतरी कठोर पथरीली अन्त:फल भित्ति के सुस्पष्ट रूप से विभेदित होती है। नारिकेल में मध्यफल भित्ति तन्तुमयी होती है।