Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
गुआंगदोंग (广东/廣東, Guangdong) जनवादी गणराज्य चीन का एक प्रांत है। यह दक्षिणी चीन सागर के तट पर स्थित है। जनवरी २००५ में इसकी जनसँख्या १०,४३,०३,१३२ अनुमामित की गई थी और यह चीन का सब से अधिक आबादी वाला प्रांत है। इसका क्षेत्रफल १,७७,९०० वर्ग किमी है। गुआंगझोऊ शहर (广州, Guangzhou), जिसे पुराने ज़माने में कैंटन (Canton) बुलाया जाता था, इस प्रांत की राजधानी है। प्रसिद्ध औद्योगिक शहर शॅनझॅन (深圳, Shenzhen) भी इसी प्रांत में स्थित है।[1]
ऐतिरासिक रूप से यह प्रान्त पश्चिमी दुनिया की नज़र में बहुत महत्वपूर्ण है। सोलहवीं और सत्रहवीं सदी मे पुर्तगाली लोग चीन में यहीँ पर अपना महत्वपूर्ण उपनिवेश बनाए थे। उन्होंने ही इनका नाम बोलचाल का नाम कैन्टोन- Canton रखा था जो गुआंगदोंग का सरलीकृत रूप था। यहीं पर बाद में अफ़ीम युद्ध (1840) हुए और ब्रिटिश लोगों ने हांगकॉंग पर १५० सालों तक राज किया। चीन की दो प्रमुख भाषा - उत्तरी बोली और दक्षिणी बोली - में दक्षिणी का नाम इसी शहर पर पड़ा है - केन्टोनीज़ भाषा। उत्तर की प्रमुख भाषा को मंदारिन कहते हैं। और, भारत में प्रसिद्ध कैन्टोनीज़ चिकन जैसे व्यंजनों को इसी जगह के नाम पर रखा गया है।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.