गामला बरोन
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
गामाला बरोन स्वीडेन के ऊमेओ शहर का एक प्राचीन सेतु है, जो ऊमे नदी के ऊपर स्थित है। इसकी लंबाई 301 मीटर है।[1]
गामाला बरोन | |
---|---|
निर्देशांक | 63°49′30″N 20°14′57″E |
आयुध सर्वेक्षण राष्ट्रीय ग्रिड | |
वहन | पैदल, साइकल[1] |
पार | ऊमे नदी |
स्थान | ऊमेओ, स्वीडन |
लक्षण | |
सामग्री | स्टील |
जब ऊमेओ में कोई पुल नहीं था तो यहाँ के लोक सर्दियों में बर्फ के रास्तों के जरिये और बाकि मौसमों में किश्तियों की मदद से ऊमे नदी को पार करते थे।[2]
फिनिश जंग के समें जब रूस ने दूसरी बार ऊमेओ पर कब्जा किया तो 1809 में रूसियों ने नदी को पार करने के लिए एक तैरता हुआ पुल बनाया था। हालांकि वो पुल बाढ़ के आने की वजह से बरबाद हो गया था।[3]
ऊमे नदी के पार पुल बनाने का काम बहुत ही महिंगा माना जाता था पर जब गुस्ताफ मूंथ 1856 और 1858 में गवर्नर बने तो उन्होंने इस काम में दिलचस्पी दिखाई। उन्होंने हिदायत दी के खोज करके देखा जाए कि किस स्थान पर पुल बनाना सबसे उचित रहेगा, इसकी तस्वीरें बनवाई जाएँ और इसके खर्चे का अनुमान लगाया जाए। खोज करने पर यह संकेत मिले कि शहर के बिलकुल बाहर पुल बनाना उचित रहेगा। इसके खर्चे का अनुमान 65,450 क्रोनोर लगाया गया और मजदूरी के साथ यह 86,000 क्रोनोर होगा।[3]
1863 को यह पुल खोला गया और एक लंबे अरसे तक यात्रिओं को इस पुल को इस्तेमाल करने के लिए पैसे देने पड़ते थे।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.