![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/b/b2/Ghadar_Flag.png/640px-Ghadar_Flag.png&w=640&q=50)
ग़दर पार्टी
भारतीय क्रांतिकारी पार्टी / From Wikipedia, the free encyclopedia
ग़दर पार्टी भारत को अंग्रेज़ों की पराधीनता से मुक्त कराने के उद्देश्य से बना एक संगठन था। इसे अमेरिका और कनाडा के भारतीयों ने 01 नवम्बर 1913 सैन फ्रांसिस्को नगर में एक गठन बनाया था। इसे प्रशान्त तट का हिन्दी संघ (Hindi Association of the Pacific Coast) भी कहा जाता था। यह पार्टी "हिन्दुस्तान ग़दर" नाम का पत्र भी निकालती थी जो उर्दू और पंजाबी में छपता था। इस संगठन ने भारत को अनेक महान क्रांतिकारी दिए। ग़दर पार्टी के महान नेताओं सोहन सिंह भाकना, करतार सिंह सराभा, लाला हरदयाल आदि ने जो कार्य किये, उसने भगत सिंह जैसे क्रांतिकारियों को उत्प्रेरित किया। पहले महायुद्ध के छिड़ते ही जब भारत के अन्य दल अंग्रेज़ों को सहयोग दे रहे थे, गदर पार्टी के लोगों ने अंग्रेजी राज के विरुद्ध जंग घोषित कर दी। उनका मानना था-
- सुरा सो पहचानिये, जो लड़े दीन के हेत।
- पुर्जा-पुर्जा कट मरे, कभूं न छाड़े खेत॥
इस लेख में सत्यापन हेतु अतिरिक्त संदर्भ अथवा स्रोतों की आवश्यकता है। कृपया विश्वसनीय स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री को चुनौती दी जा सकती है और हटाया भी जा सकता है। (जुलाई 2018) स्रोत खोजें: "ग़दर पार्टी" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
![](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/b/b2/Ghadar_Flag.png/640px-Ghadar_Flag.png)
![](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/1/1b/Ghadr_Party_heroes_poster%2C1916.jpg/640px-Ghadr_Party_heroes_poster%2C1916.jpg)