खासी
एक जाति / From Wikipedia, the free encyclopedia
खासी (या खासिया, या खासा) एक जनजाति है जो भारत के मेघालय, असम तथा बांग्लादेश के कुछ क्षेत्रों में निवास करते हैं। ये खासी तथा जयंतिया की पहाड़ियों में रहनेवाली एक मातृकुलमूलक जनजाति है। इनका रंग काला मिश्रित पीला, नाक चपटी, मुँह चौड़ा तथा सुघड़ होता है। ये लोग हृष्टपुष्ट और स्वभावत: परिश्रमी होते हैं। स्त्री तथा पुरुष दोनों सिर पर बड़े बड़े बाल रखते हैं, निर्धन लोग सिर मुँडवा लेते हैं।
इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (सितंबर 2014) स्रोत खोजें: "खासी" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
सामान्य तथ्य विशेष निवासक्षेत्र, भाषाएँ ...
विशेष निवासक्षेत्र | |
---|---|
मेघालय (भारत): 1,250,000 असम (भारत): 29,000 पश्चिम बंगाल, मिजोरम, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार (भारत): 3,100 बांग्लादेश: 29,000[1] | |
भाषाएँ | |
खासी भाषा | |
धर्म | |
ईसाई, हिन्दू, मुस्लिम, सर्वात्म |
बंद करें