खाओ याई राष्ट्रीय उद्यान
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
खाओ याई राष्ट्रीय उद्यान (थाई: เขาใหญ่, pronounced [kʰǎw jàj]) नखोन रात्चासीमा प्रान्त में स्थित थाईलैंड के तीसरा सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है। जिसको 1962 में थाईलैंड के पहले राष्ट्रीय उद्यान के रूप में स्थापित किया गया था। उष्णकटिबंधीय मौसमी वन और घासभूमी सहित उद्यान का क्षेत्रफल 2,168 वर्ग किलोमीटर है। खाओ याई चौकी बैंकॉक से सिर्फ 2.5 घंटे की दूरी पर है।[1]
खाओ याई राष्ट्रीय उद्यान | |
---|---|
आईयूसीएन श्रेणी द्वितीय (II) (राष्ट्रीय उद्यान) | |
अवस्थिति | नखोन रात्चासीमा, थाईलैंड |
निकटतम शहर | पाक चोंग जिला |
निर्देशांक | 14°26′29″N 101°22′11″E |
क्षेत्रफल | 2,168 कि॰मी2 (837 वर्ग मील) |
स्थापित | 1962 |
आगंतुक | 1.2 million (FY2016 में) |
शासी निकाय | राष्ट्रीय उद्यान, वन्यजीव और पादप संरक्षण विभाग |
उच्च आर्द्रता के साथ बारिश का मौसम मई से अक्टूबर तक है। औसत तापमान दिन के दौरान 27 डिग्री और रात के दौरान 13 डिग्री है। ठंड का मौसम नवंबर से फरवरी तक साफ और धूपदार आसमान के साथ होता है। दिन के दौरान औसत तापमान 22 डिग्री और रात के दौरान 10 डिग्री तक नीचे चला जाता है। मार्च से अप्रैल तक गर्म मौसम रहता है। उसी समय दिन में औसत तापमान 20-30 डिग्री और रात के दौरान 17 डिग्री तक रहता है।
राष्ट्रीय उद्यान विभाग (DNP) के अनुसार, जो उद्यान का प्रबंधन करता है, खाओ याई के आगंतुक 2008 में 671,569 से बढ़कर FY2016 में 1.2 मिलियन से अधिक हो गए हैं।अक्टूबर 2015 से सितंबर 2016 तक 471,514 वाहन उद्यान में प्रवेश किए।[2]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.