![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/0/00/YingpanKharoshthi.jpg/640px-YingpanKharoshthi.jpg&w=640&q=50)
खरोष्ठी
From Wikipedia, the free encyclopedia
सिंधु घाटी की चित्रलिपि को छोड़ कर, खरोष्ठी भारत की दो प्राचीनतम लिपियों में से एक है। यह दाएँ से बाएँ को लिखी जाती थी। सम्राट अशोक ने शाहबाजगढ़ी और मनसेहरा के अभिलेख खरोष्ठी लिपि में ही लिखवाए हैं। इसके प्रचलन की देश और कालपरक सीमाएँ ब्राह्मी की अपेक्षा संकुचित रहीं और बिना किसी प्रतिनिधि लिपि को जन्म दिए ही देश से इसका लोप भी हो गया। ब्राह्मी जैसी दूसरी परिष्कृत लिपि की विद्यमानता अथवा देश की बाएँ से दाहिने लिखने की स्वाभाविक प्रवृत्ति संभवत: इस लिपि के विलुप्त होने का कारण रहा हो।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/0/00/YingpanKharoshthi.jpg/640px-YingpanKharoshthi.jpg)
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/e/ec/Brahmic_script_travel_from_India.png/640px-Brahmic_script_travel_from_India.png)