![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/4/45/Illustration_Celtis_australis0.jpg/640px-Illustration_Celtis_australis0.jpg&w=640&q=50)
खरक
From Wikipedia, the free encyclopedia
खरक या खर्ग या खिर्क या रोकू (honeyberry या hackberry) एक पतझड़ी वृक्ष है जो २० से २५ मीटर तक उग सकता है।[1][2] यह रेतीली ज़मीन में और समशीतोष्ण (टेम्परेट) इलाक़ों में तेज़ी से उगता है। इसका निवास क्षेत्र भारत, पाकिस्तान, तुर्की, बाल्कन क्षेत्र, इटली और फ़्रांस है, हालांकि यह दुनिया की अन्य जगहों पर भी फैल गया है। इसे पंजाबी भाषा में ब्रमजी और कश्मीरी भाषा में ब्रिमिज भी कहा जाता है।[3] यह पेड़ छाया में नहीं उग सकता और केवल सूरज की सीधी रोशनी में ही पनपता है। भारत में यह हिमालय के मंझले क्षेत्रों में तो उगता ही है, लेकिन साथ ही साथ दिल्ली जैसे क्षेत्रों में भी मिलता है, हालांकि कुछ जीववैज्ञानिकों के अनुसार या वृक्ष दिल्ली की गर्मियों को नहीं झेल सकता और वहाँ मिलने वाला पेड़ 'सेल्टिस ऑस्ट्रालिस' (celtis australis) जाति का नहीं बल्कि उस से मिलती-जुलती 'सेल्टिस टेट्रान्ड्रा' (celtis tetrandra) जाति का है।[4]
खरक (खर्क) | |
---|---|
![]() | |
खरक के पत्ते, फूल और फल | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | पादप |
अश्रेणीत: | सपुष्पक पौधा |
अश्रेणीत: | युडिकॉट |
अश्रेणीत: | रोज़िड |
गण: | रोज़ालेज़ |
कुल: | अल्मेसीए |
वंश: | सेल्टिस (Celtis) |
जाति: | C. ऑस्ट्रालिस |
द्विपद नाम | |
सेल्टिस ऑस्ट्रालिस Celtis australis L. | |