![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/5/54/Map_of_Ukraine_political_simple_Oblast_Krim.png/640px-Map_of_Ukraine_political_simple_Oblast_Krim.png&w=640&q=50)
क्रीमिया
From Wikipedia, the free encyclopedia
क्रीमिया या क्राईमिया (अंग्रेज़ी: Crimea, क्राईमिया; रूसी: Крым, क्र्यिम; यूक्रेनी: Крим, क्रिम) पूर्वी यूरोप में युक्रेन देश का एक स्वशासित अंग है जो उस राष्ट्र की प्रशासन प्रणाली में एक 'स्वशासित गणराज्य' का दर्जा रखता है। यह कृष्ण सागर के उत्तरी तट पर स्थित एक प्रायद्वीप (पेनिनसुला) है। इस क्षेत्र के इतिहास में क्रीमिया का महत्व रहा है और बहुत से देशों और जातियों में इस पर क़ब्ज़े को लेकर झड़पें हुई हैं। 18 मार्च 2014 को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन क्रीमिया को रूसी संघ में मिलाने के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर दिए। इसके साथ ही क्रीमिया रूसी संघ का हिस्सा बन गया है।[1]
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/5/54/Map_of_Ukraine_political_simple_Oblast_Krim.png/640px-Map_of_Ukraine_political_simple_Oblast_Krim.png)
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/7/71/Crimea_republic_map.png/640px-Crimea_republic_map.png)
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/1/1f/Bakhchisaray%2C_Hansaray_Museum.jpg/640px-Bakhchisaray%2C_Hansaray_Museum.jpg)