Loading AI tools
किसी नाभिकीय अभिक्रिया को सतत बनाए रखने के लिए विखण्डनीय पदार्थ की आवश्यक न्यूनतम मात्रा विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
किसी नाभिकीय अभिक्रिया को सतत (sustained) बनाये रखने के लिये आवश्यक विखण्डनीय पदार्थ (फिसाइल मैटेरिअयल) न्यूनतम मात्रा को क्रांतिक द्रव्यमान या 'क्रिटिकल मास' (critical mass) कहते हैं। यह मात्रा फिसनेबल पदार्थ के नाभिकीय गुणों (जैसे, न्युक्लियर फिजन क्रास-सेक्शन), उसके घनत्व, आकार, इनरिचमेन्ट, शुद्धता, तापमान एवं वाह्य स्थितियों पर निर्भर होता है।
यदि फिसाइल पदार्थ के किसी गोले के चारो तरफ न्युट्रानों को परावर्तित करने के लिये कोई विशिष्ट पदार्थ का प्रयोग न किया जाय तो एक निश्चित आकार से कम आकार के ऐसे गोले की नाभिकीय क्रिया को 'सस्टेन' नहीं रखा जा सकता क्योंकि न्यूट्रान आसानी से इस गोले को छोदकर बाहर निकलकर बेकार हो जाते हैं। किन्तु बिना किसी न्यूट्रान-परावर्तक वाले इस गोले का आकार बढाते चले जाँय तो एक स्थिति आती है जब इसकी नाभिकीय क्रियाएँ अक्षय (सस्टेण्ड) हो जाती हैं। ये आकार और संगत द्रव्यमान नीचे देए गयी सारणी में दर्शाये गये हैं। ध्यातव्य है कि यदि इस गोलाकार फिसाइल मैटेरिअयल के चारो तरफ कोई न्यूट्रोन-रिफ्लेक्टर लगा दिया जाय तो इससे कम द्रव्यमान से भी नाभिकीय क्रिया को सस्टेन रखा जा सकता है।
न्यूक्लाइड | क्रांतिक द्रव्यमान (kg) | व्यास (सेमी) | सन्दर्भ |
---|---|---|---|
यूरेनियम-233 | 15 | 11 | [1] |
यूरेनियम-235 | 52 | 17 | [1] |
नेप्चूनियम-236 | 7 | 8.7 | [2] |
नेप्चूनियम-237 | 60 | 18 | [3][4] |
प्लूटोनियम-238 | 9.04–10.07 | 9.5-9.9 | [5] |
प्लूटोनियम-239 | 10 | 9.9 | [1][5] |
प्लूटोनियम-240 | 40 | 15 | [1] |
प्लूटोनियम-241 | 12 | 10.5 | [6] |
प्लूटोनियम-242 | 75–100 | 19-21 | [6] |
अमेरिसियम-241 | 55–77 | 20-23 | [7] |
americium-242 | 9–14 | 11-13 | [7] |
americium-243 | 180–280 | 30-35 | [7] |
curium-243 | 7.34–10 | 10-11 | [8] |
curium-244 | (13.5)–30 | (12.4)–16 | [8] |
curium-245 | 9.41–12.3 | 11-12 | [8] |
curium-246 | 39–70.1 | 18-21 | [8] |
curium-247 | 6.94–7.06 | 9.9 | [8] |
californium-249 | 6 | 9 | [2] |
californium-251 | 5 | 8.5 | [2] |
californium-252 | 2.73 | 6.9 | [9] |
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.