![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/2/2c/Average_prokaryote_cell-hi.svg/langhi-640px-Average_prokaryote_cell-hi.svg.png&w=640&q=50)
कोशिका सिद्धान्त
From Wikipedia, the free encyclopedia
जीवविज्ञान में कोशिका सिद्धान्त वह ऐतिहासिक वैज्ञानिक सिद्धान्त है, जो कि अब सर्वमान्य है, कि सभी जीव कोशिकाओं से बने हैं जो सभी जीवों की संरचनात्मक और क्रियात्मक इकाई हैं और ये कोशिकाएँ पूर्वोपस्थित कोशिकाओं से उत्पन्न हुई हैं। सभी जीवों में कोशिकाएँ, जीवों की मौलिक संरचनात्मक एवं प्रजननिक इकाई है।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/2/2c/Average_prokaryote_cell-hi.svg/320px-Average_prokaryote_cell-hi.svg.png)
कोशिका सिद्धान्त के तीन सिद्धान्त निम्नलिखित हैं -
- १. प्रत्येक जीव एक या एकाधिक कोशिकाओं से बना हुआ है।
- २. प्रत्येक जीव में कोशिका मौलिक संरचनात्मक एवं सांगठनिक इकाई है।
- ३. कोशिकाओं की उत्पत्ति पूर्वोपस्थित कोशिकाओं से होती है।
जीवन की कोई सर्वमान्य परिभाषा नहीं है। कुछ जैवविज्ञानी अकोशिकीय सत्ताओं (जैसे विषाणुओं) को जीव मानते हैं[1], तदनुरूप प्रथम सिद्धान्त से असहमति व्यक्त करते हैं।