कोला प्रायद्वीप
From Wikipedia, the free encyclopedia
कोला प्रायद्वीप (उत्तरी सामी: Guoládat, गुओलादत; रूसी: Ко́льский полуо́стров, कोल्सकी पोलुओस्त्रोव; अंग्रेज़ी: Kola Peninsula) रूस के सुदूर पश्चिमोत्तरी भाग में स्थित एक प्रायद्वीप है। रूस के मूरमान्स्क ओब्लास्त नामक संघीय खंड का अधिकतर भूभाग इसी प्रायद्वीप पर स्थित है।[1][2] कोला प्रायद्वीप लगभग पूरा-का-पूरा ही आर्कटिक रेखा से उत्तर में स्थित है। यह तीन तरफ़ से समुद्र से घिरा हुआ है: उत्तर में बारेन्त्स सागर और पूर्व व दक्षिणपूर्व में श्वेत सागर। मूरमान्स्क का शहर इस प्रायद्वीप का सबसे बड़ा नगर है और 2010 की जनगणना में इसमें 3 लाख से ज़्यादा लोगों की आबादी थी।[3]