कोलाहोइ पर्वत
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
कोलाहोइ पर्वत (Kolahoi Peak) या गाश ब्रोएर (Gashe-broer) भारत के जम्मू और कश्मीर प्रदेश के अनंतनाग ज़िले में स्थित हिमालय का एक 17,799 फुट (5,425 मीटर) ऊँचा पर्वत है। यह कश्मीर घाटी क्षेत्र का सर्वोच्च पर्वत है। यहाँ आरू घाटी से पहुँचा जा सकता है और यह गान्दरबल ज़िले में सोनमर्ग के समीप भी है। पहलगाम के निकट स्थित आरू से यह लगभग 21 किमी दूर है। इसके उत्तर में सिन्द नदी बहती है। इसके ढलानों से कोलाहोइ हिमानी आरम्भ होती है, जो यहाँ से दक्षिण दिशा में जाने वाली लिद्दर नदी का स्रोत है। पर्वत का आकार एक पिरामिड जैसा है।[1][2]
कोलाहोइ पर्वत | |
---|---|
Kolahoi Peak गाश ब्रोएर ("प्रकाश की देवी") | |
उच्चतम बिंदु | |
ऊँचाई | 5,425 मी॰ (17,799 फीट) |
उदग्रता | 1,585 मी॰ (5,200 फीट) |
निर्देशांक | 34°9′52″N 75°19′37″E |
भूगोल | |
मातृ श्रेणी | हिमालय |
आरोहण | |
प्रथम आरोहण | 1912 में ब्रिटेन के डॉ एर्नेस्ट नेवे द्वारा |
सरलतम मार्ग | आरू (पहलगाम) |
कोलाहोइ पर्वत को स्थानीय कश्मीरी भाषा में "गाश ब्रोएर" कहा जाता है, जिसका अर्थ प्रकाश की देवी है। कश्मीरी भाषा में "गाश" या "ग्वाश" का अर्थ "प्रकाश" और "ब्रोएरु" का अर्थ किसी क्षेत्र की अधिदेवी है।[3]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.