![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/a/a7/Chhattisgarh_locator_map.svg/langhi-640px-Chhattisgarh_locator_map.svg.png&w=640&q=50)
कोरिया (छत्तीसगढ़)
From Wikipedia, the free encyclopedia
छत्तीसगढ़ राज्य के उत्तर-पश्चिम भाग में स्थित कोरिया 5978 वर्ग कि॰मी॰ क्षेत्र में फैला है। यहां के झरने और प्राकृतिक सुन्दरता पर्यटकों को बरबस ही अपनी ओर आर्कषित कर लेती है। पूर्व में यह जिला सरगुजा जिले का एक भाग था। जिसे कोरिया स्टेट के नाम से जाना जाता था। 1 नवम्बर 2000 को छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के दौरान यह जिला छत्तीसगढ़ राज्य में शामिल किया गया। प्राकृतिक सुन्दरता के साथ-साथ यह जिला प्राकृतिक संसाधनों से भी भरा पड़ा है। कोरिया में उच्च गुणवत्ता वाले कोयला, चूनापत्थर और रेड ऑक्साइड़ जैसे खनिज की अनेक खदानें हैं जोकि इस राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानी जाती हैं।
कोरिया | |
— कस्बा — | |
समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०) | |
देश | ![]() |
राज्य | छत्तीसगढ़ |
क्षेत्रफल | 5,978 km² (2,308 sq mi) |
कोरिया को आदिवासी बहुल इलाका माना जाता है। यहां आदिवासियों तथा अन्य पिछड़ा वर्ग की अनेक जातियाँ जैसे कोल, गोंड, गड़ेरी (गड़रिया), भुँईहार, रजवार, तेली (वैश्य), अहीर इत्यादि निवास करती हैं। इनका मुख्य कार्य कृषि है, जिससे यह अपनी आजीविका चलाते हैं। आदिवासी लोग आमतौर पर बड़े हंसमुख और मिलनसार माने जाते हैं। वह अपने यहां आने वाले पर्यटकों का स्वागत बड़ी गर्मजोशी से करते हैं। इन आदिवासियों की संस्कृति बहुत रंग-बिरंगी होती है। पर्यटकों को इनकी संस्कृति और इनके पारंपरिक नृत्य सुगा, कर्मा व सैला बहुत पसंद आते हैं। यहां के आदिवासी गंगा दशहरा, छेरता और नवाखायी जैसे पर्व बड़ी धूमधाम से बनाते है।