कोडैकानल
पहाड़ी इलाका,भारत / From Wikipedia, the free encyclopedia
कोडैकनाल (तमिल: கோடைக்கானல், अंग्रेज़ी:Kodaikanal) भारत के तमिल नाडु राज्य में बसा एक शहर है। समुद्र तल से 2133 मीटर ऊंचा तमिलनाडु का कोडईकनाल हिल रिजॉर्ट अपनी सुन्दरता और शान्त वातावरण से सबको सम्मोहित कर देता है। पलनि हिल के बीच बसा यह जगह दक्षिण भारत का प्रमुख हिल स्टेशन है।
"कोडै" कोडैकनाल | |||||||
— शहर — | |||||||
समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०) | |||||||
देश | ![]() | ||||||
राज्य | तमिल नाडु | ||||||
ज़िला | डिंडीगल | ||||||
स्थापित | १८४५[1] | ||||||
निकटतम नगर | मदुरई 121 km (75 मील) | ||||||
अध्यक्ष | एस. मुहम्मद इब्राहिम | ||||||
उपाध्यक्ष | तिरु पी चेल्लादुरै | ||||||
जनसंख्या • घनत्व |
32,931 (2001 के अनुसार [update]) • 1,100/किमी2 (2,849/मील2) | ||||||
लिंगानुपात | M 51% F 49% ♂/♀ | ||||||
साक्षरता | 66% 1991% | ||||||
क्षेत्रफल • ऊँचाई (AMSL) |
21.45 km² (8 sq mi) • 2,133 मीटर (6,998 फी॰) | ||||||
जलवायु • वर्षा तापमान • ग्रीष्म • शीत |
• 1,650 mm (65 in) • 19.8 °C (68 °F) • 8.3 °C (47 °F) | ||||||
विभिन्न कोड
| |||||||
पाद-टिप्पणियाँ
वेबसाइट: कोडैमनाल नगरपालिका
ई-मेल: commr.kodaikanal@tn.gov.in |
यहां घूमने का मजा कुरिन्जी के खिलने के समय दोगुना हो जाता है। हालांकि यह फूल बारह साल में एक बार खिलता है। यहां के लोग कुरिन्जी के फूल को अपनी शान समझते है। जब यह खिलता है तो पहाड़ियों की सुंदरता देखते ही बनती है। और इसकी महक मदहोश कर देने वाली होती है। कोडईकनाल में प्रकृति की सुंदरता अपने तमाम रूपों में नजर आती है। विशाल चट्टान, शांत झील, फलों के बगीचे और यहां के हरे भरे दृश्य अपनी सुदंरता की कहानी कहते है। साथ ही यूकेलिप्टस और पाइन के जंगलों से आती स्वच्छ हवा यहां के वातावरण को सुगंधित और गुलजार बना देती हैं।
कोडईकनाल का उल्लेख ईसा पूर्व के तमिल संगम साहित्य में मिलता है। पलानी हिल्स के आसपास के क्षेत्र में उस समय पेलियन्स और पुलयन्स नामक आदिम जनजाति निवास करती थी। 1845 ई. में अंग्रेजों ने यहां हिल स्टेशन स्थापित किया। ब्रिटिश प्रशासकों और मिशनरियों का यह पसंदीदा हिल स्टेशन था। वे गर्मियों में यहां अपना समय व्यतीत करते थे।