कोड़िकोड बालूतट
From Wikipedia, the free encyclopedia
कोड़िकोड बालूतट (Kozhikode Beach) या कैलिकट बालूतट (Calicut Beach) भारत के केरल राज्य के कोड़िकोड शहर से पश्चिम में अरब सागर से सटा हुआ एक बालूतट (बीच) है। बालूतट को पूर्व में शहर से जोड़ने वाले चार सेतु हैं। बालूतट पर पर्यटकों के लिए पत्थर से बने मार्ग और प्रकाश का प्रबन्ध है। बच्चों के लिए एक लायंस (सिंह) पार्क और जलजीवशाला (अक्वेरियम) है। यहाँ अक्सर जन-सभाएँ होती हैं। बालुतट पर बने मार्ग का नाम महात्मा गाँधी के यहाँ सन् 1934 में आने के बाद "गाँधी मार्ग" रख दिया गया।[1][2]
सामान्य तथ्य कोड़िकोड बालूतट Kozhikode Beachകോഴിക്കോട് കടപ്പുറം, देश ...
कोड़िकोड बालूतट Kozhikode Beach കോഴിക്കോട് കടപ്പുറം | |
---|---|
कोड़िकोड बालूतट | |
निर्देशांक: 11.25607°N 75.76940°E / 11.25607; 75.76940 | |
देश | भारत |
प्रान्त | केरल |
ज़िला | कोड़िकोड ज़िला |
नगर | कोड़िकोड |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
बंद करें