कोएनराड एल्स्ट
बेल्जियम के प्राच्यविद् / From Wikipedia, the free encyclopedia
कोएनराड एल्स्ट (Koenraad Elst ; जन्म 7 अगस्त 1959) बेल्जियम के प्राच्यविद् और बीस से अधिक पुस्तकों के लेखक हैं। उन्होंने हिंदू धर्म, धर्म, राजनीति और इतिहास पर किताबें लिखी हैं।[1][2]
सामान्य तथ्य कोएनराड एल्स्ट Koenraad Elst, जन्म ...
कोएनराड एल्स्ट Koenraad Elst | |
---|---|
वाराणसी में कोएनराड एल्स्ट | |
जन्म |
7 अगस्त 1959 ल्यूवेन (Leuven), बेल्जियम |
राष्ट्रीयता | बेल्जियाई |
नागरिकता | भारतीय |
शिक्षा |
ल्यूवेन कैथोलिक विश्वविद्यालय (Katholieke Universitiet Leuven) |
पेशा | लेखक |
बंद करें
कोएनराड एल्स्ट इस विचार के समर्थक हैं कि आर्य भारतीय मूल के हैं तथा वे भारत से प्रवास करते हुए अन्य देशों में जा बसे हैं। वे फ्लेमी आन्दोलन (Flemish movement) से भी जुड़े हैं जो प्रत्यक्ष लोकतन्त्र की मांग करती है। एल्स्ट, २० से अधिक पुस्तकों के लेखक हैं। उनकी ये पुस्तकें इतिहास, हिन्दुत्व, और भारतीय राजनीति से सम्बन्धित हैं। उनकी रुचि के प्रमुख विषय ये हैं- हिन्द-यूरोपीय भाषाओं का मूल, राम मन्दिर विवाद, भारत में पन्थनिरपेक्षता, तथा महात्मा गाँधी की ऐतिहासिक विरासत।