Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
कोंगुर ताग़ (उइग़ुर: قوڭۇر تاغ, मंगोल: Хонгор Таг, अंग्रेज़ी: Kongur Tagh) कुनलुन शान पर्वतमाला का सबसे ऊँचा पहाड़ है। वैसे तो यह ७,६४९ मीटर (२५,०९५ फ़ुट) ऊँचा पर्वत अपने समीपी मुज़ताग़ अता पहाड़ (जो कुनलुन शान का दूसरा सबसे ऊँचा पहाड़ है) के बहुत पास है, लेकिन अधिक दुर्गम स्थल में होने से कम जाना जाता है। आधुनिक काल में काराकोरम राजमार्ग के बन जाने से अब कोंगुर ताग़ तक पहुँचना आसान हो गया है। यह चीन के शिनजियांग प्रांत का सबसे ऊँचा पर्वत भी है। पामीर पर्वतों के नज़दीक होने से कोंगुर ताग़ को कभी-कभी उस पर्वतमाला का हिस्सा भी माना जाता है।[2] क्योंकि कभी-कभी यह विवाद का विषय होता है कि कोंगुर ताग़ और मुज़ताग़ अता कुनलुन शृंखला में गिने जाने चाहिए कि नहीं इसलिए अक्सर ७,१६७ मीटर ऊँचा कुनलुन देवी पर्वत को ही कुनलुन शान का सबसे ऊंचा पर्वत कहा जाता है।
कोंगुर ताग़ | |
---|---|
Kongkhoerh | |
उच्चतम बिंदु | |
ऊँचाई | 7,649 मी॰ (25,095 फीट) [1] Ranked 37th |
उदग्रता | 3,585 मी॰ (11,762 फीट) [1] Ranked 49th |
एकाकी अवस्थिति | 240 कि॰मी॰ (790,000 फीट) |
सूचीयन | चरम |
भूगोल | |
स्थान | अक्तो काउंटी, शिंजियांग, चीन |
मातृ श्रेणी | पामीर पर्वतमाला |
आरोहण | |
प्रथम आरोहण | 1981 में ब्रिटिश टीम द्वारा |
सरलतम मार्ग | चट्टान/बर्फ चढ़ाई |
'ताग़' में 'ग़' अक्षर के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह बिना बिन्दु वाले 'ग' से ज़रा भिन्न है। इसका उच्चारण 'ग़लती' और 'ग़रीब' शब्दों के 'ग़' से मिलता है। उइग़ुर जैसी तुर्की भाषाओँ में 'ताग़' का मतलब 'पर्वत' होता है।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.