कैलिपर
From Wikipedia, the free encyclopedia
कैलिपर एक उपकरण है जिसका प्रयोग किसी वस्तु के आयामों के मापन हेतु किया जाता है। इसका प्रयोग यान्त्रिक अभियान्त्रिकी, धातुकार्य, वानिकी, काष्ठकार्य, विज्ञान और चिकित्सा जैसे कई क्षेत्रों में किया जाता है।
इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (सितंबर 2014) स्रोत खोजें: "कैलिपर" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
कैलिपर अनेक रूप एवं आकार में मिलते हैं। अपने सरलतम रूप में यह परकार की शक्ल का होता है जिसकी दोनो टांगे अन्दर की तरफ या बाहर की तरफ मुड़ी हों। आजकल अधिक जटिल एवं शुद्ध मापन हेतु वर्नियर मापनी और अंकीय वर्नियर मापनी प्रयोग किए जाते हैं।
दो बिन्दुओं के बीच की दूरी मापने हेतु कैलिपर की टांगों को इतना फैलाते हैं कि उसके पैर के अन्तिम बिन्दु इन दो बिन्दुओं पर आ बैठें। इसके बाद कैलिपर को वहाँ से हटाकर किसी मापनी या अन्य दूरी मापक यंत्र से इसके पैर के सिरों के बीच की दूरी माप ली जाती है।