कैरोलाइन द्वीपसमूह
From Wikipedia, the free encyclopedia
कैरोलाइन द्वीपसमूह (Caroline Islands) प्रशांत महासागर के पश्चिमी भाग में स्थित एक बड़े क्षेत्रफल पर बिखरा हुआ छोटे द्वीपों का द्वीपसमूह है। यह नया गिनी के उत्तर में स्थित है। कैरोलाइन द्वीपसमूह का पूर्वी हिस्सा संघीकृत राज्य माइक्रोनेशिया में आता है जबकि इसका पश्चिमतम भाग पलाउ देश का भाग है। इस पूरे द्वीपसमूह में लगभग ५०० मूँगे (कोरल) द्वीप सम्मिलित हैं।[1][2]