Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
केराकत (Kerakat) या किराकत (Kirakat) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के जौनपुर ज़िले में स्थित एक नगर है।[1][2]
केराकत Kerakat | |
---|---|
निर्देशांक: 25.639°N 82.917°E | |
देश | भारत |
प्रान्त | उत्तर प्रदेश |
ज़िला | जौनपुर ज़िला |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 13,525 |
भाषा | |
• प्रचलित | हिन्दी, अवधी |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 222142,222146 |
वाहन पंजीकरण | UP-62 |
लिंगानुपात | 1000/943 ♂/♀ |
केराकत वाराणसी मण्डल के जौनपुर ज़िले में गोमती नदी के किनारे बसा हुआ एक शहर हैै। यह नगर पंचायत, तहसील मुख्यालय भी है तथा इसके नाम पर विधान सभा क्षेत्र का नाम भी केराकत विधानसभा क्षेत्र है। यह जौनपुर और औड़िहार से रेलमार्ग द्वारा जुड़ा है। यह के गाँव की जनसंख्या मुख्यतः कृषि और संबंधित आर्थिक गतिविधियों पर निर्भर करता है। शहर के आसपास के गांवों के रूप में बस्तियों की बड़ी संख्या हे जो शहर पर निर्भर है। शहर की एक प्रमुख विशेषता यह है कि गोमती नदी यहाँ यू-आकार में बहती है जो यहाँ की मिट्टी को उपजाऊ बनाती है। केराकत डाकघर भी है जिसका पिन कोड २२२१४२ है। इसकी स्थिती जौनपुर से २५ कि॰मी॰ पूर्व मे तथा वाराणसी से ४५ कि॰मी॰ दक्षिण में स्थित है।
प्राचीन काल मे महात्मा बुद्ध के समय मे केराकत कीटगिरी के नाम से प्रसिध्द था। यहॉ बौद्ध भिक्षुओं के कई मठ हुआ करते थे।[उद्धरण चाहिए]
अंग्रेजी हुकूमत 1867 में इस नगर को टाउन एरिया का दर्जा मिला था। तब ये केराकत नगर पंचायत बन गया।फिलहाल ये एक विधानसभा है।केराकत विधानसभा,मछलीशहर लोकसभा के अन्तर्गत आता है।
केराकत का निकटतम एयरपोर्ट वाराणसी का लाल बहादुर शास्त्री एअरपोर्ट (बाबतपुर एयरपोर्ट) है, जो यहां से ३४ कि॰मी॰ की दूरी पर है। एअरपोर्ट, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या ५६ पर है और यात्रा में औसतन ५० मिनट का समय लगता है।
केराकत में केराकत रेलवे स्टेशन है जो औडिहार-केराकत-जौनपुर रेललाइन पर पड़ता है।
केराकत शहर आसपास के अनेक शहरों से सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है। वाराणसी, इलाहाबाद, गाजीपुर, लखनऊ, गोरखपुर, आजमगढ़, सुल्तानपुर आदि शहरों से केराकत के लिए नियमित बस सेवाएं उपलब्ध है।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.