![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/3/3e/Blue_crab_on_market_in_Piraeus_-_Callinectes_sapidus_Rathbun_20020819-317.jpg/640px-Blue_crab_on_market_in_Piraeus_-_Callinectes_sapidus_Rathbun_20020819-317.jpg&w=640&q=50)
केकड़ा
एक प्रकार का जीव / From Wikipedia, the free encyclopedia
केकड़ा (Blue) आर्थ्रोपोडा संघ का एक जन्तु है। इसका शरीर गोलाकार तथा चपटा होता है। सिरोवक्ष (सिफेलोथोरेक्स) तथा उदर में बँटा रहता है। इसका उदर बहुत छोटा होता है। इसके सिरोवक्ष के अधर वाले भाग में पाँच जोड़े चलन पाद मिलते हैं। सिर पर एक जोड़ा सवृन्त संयुक्त नेत्र मिलता है। इसमें श्वसन गिल्स द्वारा होता है। इन्हें पकाकर खाया भी जाता है।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/3/3e/Blue_crab_on_market_in_Piraeus_-_Callinectes_sapidus_Rathbun_20020819-317.jpg/640px-Blue_crab_on_market_in_Piraeus_-_Callinectes_sapidus_Rathbun_20020819-317.jpg)
केकड़े दुनिया के हर समुद्र द्वीपों पर पाए जाते हैं। इनमें से अधिकतर मीठे पानी के हैं और जमीन पर भी रहते हैं। खारे और मीठे पानी के केकड़ों प्रजातियां करीब 850 हैं और भी इनमेसे के मिलाकर ४ हजार से ज्यादा है। कहा जाता है कि केकड़ों का अस्तित्व जुरासिक काल से है। इसके कई प्रमाण वैज्ञानिको/जीववैज्ञानिकों ने खोजे हैं। केकड़े अक्सर पानी मे निचली सतह पर ही रहते है। ये तिरछे चलते है।