केआईसी 8462852
From Wikipedia, the free encyclopedia
केआईसी 8462852 (KIC 8462852), जिसे टैबी का तारा (Tabby's Star) और बोयेजियन का तारा (Boyajian's Star) भी कहते हैं, F-श्रेणी का एक मुख्य अनुक्रम तारा है जो पृथ्वी से लगभग 1,470 प्रकाशवर्ष दूर स्थित है। यह पृथ्वी की सतह से देखे जाने पर आकाश में हंस तारामंडल के क्षेत्र में स्थित है। इसके कांतिमान में 22% तक की असाधारण कमी आती रहती है। इसका कारण अज्ञात है और इसकी सम्भावनाओं की कई कल्पनाएँ प्रस्तुत करी गई हैं। एक के अनुसार धूल का एक घना और अव्यवस्थित छल्ला तारे की परिक्रमा कर रहा है और इस से तारे की प्रतीत होने वाली चमक बढ़ती-घटती रहती है। एक अन्य के अनुसार धूमकेतुओं का एक झुंड परिक्रमा कर रहा है। एक तीसरी अवधारणा है कि वहाँ अतिविकसित और चेतनाशील परग्रही जीव रहते हैं जिन्होंने तारे की ऊर्जा प्रयोग करने के लिए उसके इर्द-गिर्द महान ढांचों का निर्माण करा हुआ है। ऐसे काल्पनिक निर्माण को "डायसन समूह" (Dyson swarm) कहते हैं लेकिन अधिकांश वैज्ञानिक ऐसे किसी कृत्रिम निर्माण की उपस्थिति-सम्भावना को कम मानते हैं।
प्रेक्षण तथ्य युग J2000.0 (ICRS) विषुव J2000.0 (ICRS) | |
---|---|
तारामंडल | हंस तारामंडल |
दायाँ आरोहण | 20h 06m 15.4527s |
झुकाव | +44° 27′ 24.791″ |
सापेक्ष कांतिमान (V) | 11.705±0.17 |
विशेषताएँ | |
विकास स्तर | मुख्य अनुक्रम[1] |
तारकीय श्रेणी | F3V |
B−V रंग सूचक | 0.557 |
V−R रंग सूचक | 0.349 |
R−I रंग सूचक | 0.305 |
J−H रंग सूचक | 0.212 |
J−K रंग सूचक | 0.264 |
खगोलमिति | |
विशेष चाल (μ) | दाआ.: −10.422±0.4 मिआसै/वर्ष झु.: −10.288±0.41 मिआसै/वर्ष |
लंबन (π) | 2.2185 ± 0.0243[2] मिआसै |
दूरी | 1,470 ± 20 प्रव (451 ± 5 पार) |
निरपेक्ष कांतिमान (MV) | 3.08[1][3] |
विवरण | |
द्रव्यमान | 1.43[1] M☉ |
त्रिज्या | 1.58[1] R☉ |
सतही गुरुत्वाकर्षण (log g) | 4±0.2[4] |
चमकीलापन (बोलोमेट्रिक) | 4.68[1] L☉ |
तापमान | 6,750±120[1] K |
धातुता | 0±0.1[1] |
घूर्णन | 0.8797±0.0001 days[1] |
घूर्णन गति (v sin i) | 84±4[1] किमी/सै |
अन्य नाम | |
डेटाबेस संदर्भ | |
सिम्बाद | data |