Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
कॅप्लर-१६ (Kepler-16) एक द्वितारा मंडल है जिस पर कॅप्लर अंतरिक्ष यान द्वारा खगोलशास्त्री अध्ययन कर रहें हैं। आकाश में यह हंस तारामंडल के क्षेत्र में पड़ता है और पृथ्वी से लगभग २०० प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है। इसके दोनों तारे एक-दूसरे से लगभग ०.२२ खगोलीय इकाईयों की दूरी पर हैं। दोनों ही तारे हमारे सूरज से छोटे बौने तारे हैं: इनमें से मुख्य तारा नारंगी रंग वाला K श्रेणी का तारा है और दूसरा लाल रंग का M श्रेणी का तारा है। सितम्बर २०११ में वैज्ञानिकों ने घोषणा की कि इस मंडल में हमारे सौर मंडल के शनि के आकार का एक गैस दानव ग्रह मिला है जो इन दोनों तारों की परिक्रमा कर रहा है। यह पहला ज्ञात ग्रह है जो किसी द्वितारे की परिक्रमा करता पाया गया है और इसका नामकरण कॅप्लर-१६बी किया गया है।[6]
कॅप्लर-१६ मंडल का काल्पनिक चित्रण: सबसे पीछे नारंगी बौना तारा, उसके आगे लाल बौना तारा और सबसे आगे कॅप्लर-१६बी गैस दानव ग्रह है Credit: NASA/JPL-Caltech | |
प्रेक्षण तथ्य युग J2000 विषुव J2000 | |
---|---|
तारामंडल | हंस तारामंडल |
दायाँ आरोहण | 19h 16m 18.1759s[1] |
झुकाव | +51° 45′ 26.778″[1] |
विशेषताएँ | |
तारकीय श्रेणी | K / M[2] |
खगोलमिति | |
विशेष चाल (μ) | दाआ.: 14.41±0.54[1] मिआसै/वर्ष झु.: −48.601±0.51[1] मिआसै/वर्ष |
लंबन (π) | 13.2893 ± 0.0271[1] मिआसै |
दूरी | 245.4 ± 0.5 प्रव (75.2 ± 0.2 पार) |
कक्षा[3] | |
मुख्य | Kepler-16A |
साथी | Kepler-16B |
अवधि (P) | 41.079220 (± 0.000078) दिन |
अर्ध्य-मुख्य अक्ष (a) | 0.22431 (± 0.00035) खइ |
विकेन्द्रता (e) | 0.15944 (± 0.00062) |
झुकाव (i) | 90.30401 (± 0.0019)° |
आरोही ताख रेखांश (Ω) | 0° |
मन्द युग (T) | BJD 2455212.12316 |
उपमन्द कोणांक (ω) (साथी) | 263.464 (± 0.027)° |
विवरण | |
Kepler-16A | |
द्रव्यमान | 0.6897 (± 0.0035) M☉ |
त्रिज्या | 0.6489 (± 0.0013) R☉ |
सतही गुरुत्वाकर्षण (log g) | 4.6527 (± 0.0017) |
तेजस्विता | 0.148[4] L☉ |
तापमान | 4450 (± 150) K |
घूर्णन | 35.1 ± 1.0 days[5] |
Kepler-16B | |
द्रव्यमान | 0.20255 (± 0.00065) M☉ |
त्रिज्या | 0.22623 (± 0.00059) R☉ |
सतही गुरुत्वाकर्षण (log g) | 5.0358 (± 0.0017) |
चमकीलापन | ~0.0057[4] L☉ |
तापमान | ~3311[4] K |
अन्य नाम | |
डेटाबेस संदर्भ | |
सिम्बाद | data |
इस द्वितारा मंडल के दोनों तारे इस प्रकार हैं:
अगर कॅप्लर-१६बी ग्रह पर खड़ा हुआ जा सकता तो कभी आकाश में बड़ा नारंगी सूरज उदय होता दिखता, कभी छोटा लाल सूरज और कभी दोनों एक साथ। ऐसा भी होता कि कभी एक सूरज दूसरे के पीछे ग्रहण होता। जब वैज्ञानिकों को इस बात का ज्ञान हुआ तो इस ग्रह की तुलना फ़ौरन स्टार वॉर्स नामक मशहूर विज्ञान कथा (साईन्स फ़िक्शन) फ़िल्म से की गई जिसमें एक टैटूईन (Tatooine) नामक ग्रह दो सूरजों के साथ दर्शाया गया था।
कॅप्लर-१६बी पत्थर और गैस का बना हुआ है। यह अपने दो सूरजों की एक परिक्रमा लगभग २२९ दिनों में पूरी कर लेता है। माना जाता है कि इस ग्रह पर बहुत सर्दी है और तापमान -७० सेंटीग्रेड से -१०० सेंटीग्रेड तक रहता हैं।[6]
साथी (तारे से दूरी के क्रमानुसार) |
द्रव्यमान | अर्ध दीर्घ अक्ष (खई) |
कक्षीय अवधि (दिन) |
विकेन्द्रता | झुकाव | त्रिज्या |
---|---|---|---|---|---|---|
बी | 0.333 MJ | 0.7048 | 228.776 | 0.0069 | 90.032° | 0.7538 RJ |
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.