कुवैत नगर
कुवैत की राजधानी और सबसे बड़ा शहर / From Wikipedia, the free encyclopedia
कुवैत सिटी (अरबी: مدينة الكويت, लिप्यांतरण: मदीनत-अल-कुवैत) कुवैत की राजधानी होने के साथ-साथ यहां का सबसे बड़ा शहर भी है। इसे कुवैत का हृदय भी कहा जाता है। इसी शहर में संसद भवन तथा अधिकांश सरकारी ऑफिस हैं। देश की राजनीतिक राजधानी होने के साथ-साथ इसे देश की सांस्कृतिक और आर्थिक राजधानी भी माना जाता है। इसकी अनुमानित जनसँख्या नगरीय सीमा में ६३,६०० (२००६) है और महानगरीय क्षेत्र में २३.८ लाख। नगर का क्षेत्रफल २०० वर्ग किलोमीटर है।
कुवैत सिटी (शहर) مدينة الكويت मदीनत एल कुवैत | |
---|---|
कुवैत शहर में रात्रि का विहंगम दृश्य | |
देश | कुवैत |
राज्य | अल असीमाह |
क्षेत्रफल | |
• महानगर | 200 किमी2 (80 वर्गमील) |
जनसंख्या (2005 अनुमान) | |
• शहर | 96,100 |
• महानगर | 23,80,000 |
समय मण्डल | EAT (यूटीसी+3) |
यह नगर फ़ारस की खाड़ी के तट पर स्थित है और कुवैत की संसद (मजलिस अल-उम्मा), अधिकांश सरकारी कार्यालय, कुवैत की बहुत सी बड़ी कंपनियों और निकायों के मुख्यालय यहाँ स्थित हैं। निर्विवाद रूप से ये कुवैत का राजनैतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक केंद्र है। इसके साथ ही यह अरब जगत का एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल भी है। लिबरेशन टॉवर, कुवैत टॉवर, नेशनल म्यूजियम, फैलाका द्वीप, इंटरटेनमेंट सिटी, साइंस एंड नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम, लिबरेशन स्मारक, साइंटिफिक सेंटर, तारिक रजाब म्यूजियम, बयात अल- बदीर, जूलॉजिकल पार्क, संगीतमय फव्वारा आदि यहां के प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं।