कुतुबन
From Wikipedia, the free encyclopedia
इन्हें शेख़ क़ुतुबन के नाम से जाना जाता है। इनका जन्म १५१५ ईस्वी (1515 AD) में हुआ माना जाता है। कुतुबन शेख बुरहान के शिष्य थे और शेरशाह के पिता हुसैन शाह के समकालीन थे।
ये सूफी प्रेम काव्य परम्परा के कवि थे। इनका प्रसिद्ध ग्रंथ मृगावती है। इस ग्रंथ में लौकिक प्रेम की आड़ में अलौकिक प्रेम की बडी सुन्दर अभिव्यंजना हुई है। कवि की भाषा अवधी तथा छंद दोहा एवं चौपाई है।