काला विल्डबीस्ट
From Wikipedia, the free encyclopedia
काला विल्डबीस्ट या सफ़ेद पूँछ वाला नू विल्डबीस्ट की दो जातियों में से एक है। यह जाति अफ़्रीका महाद्वीप के दक्षिणी इलाके में पाई जाती है। इसका सबसे करीबी रिशतेदार नीला विल्डबीस्ट है। यह दक्षिण अफ़्रीका, एस्वातीनी और लेसोथो में पाया जाता है। १९वीं शताब्दी के अंत तक अत्यधिक शिकार के कारण इनकी संख्या कुछ ही जानवर केवल दो फ़ार्मों तक सीमित रह गयी थी। तब से इसके संरक्षण का भर्सक प्रयत्न किया गया है और अब इनकी संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इनको इनके प्राकृतिक क्षेत्र के बाहर (नामीबिया) में भी प्रचलित किया गया है। एक अनुमान के मुताबिक इनकी संख्या १८००० के लगभग हो गई है जिसमें ८०% फ़ार्मों में और बचे २०% प्राकृतिक आवासों में रह रहे हैं।[1]
यह द्विखुरीयगण सम्बंधित लेख अपनी प्रारम्भिक अवस्था में है, यानि कि एक आधार है। आप इसे बढ़ाकर विकिपीडिया की मदद कर सकते है।
काला विल्डबीस्ट | |
---|---|
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | जंतु |
संघ: | रज्जुकी |
उपसंघ: | कशेरुकी |
वर्ग: | स्तनधारी |
गण: | द्विखुरीयगण |
कुल: | बोविडी |
उपकुल: | ऍल्सिलाफ़िनी |
वंश: | कॉनोकाइटिस |
जाति: | सी. नू |
द्विपद नाम | |
कॉनोकाइटिस नू (ज़िमरमैन, १७८०) | |
पाये जाने वाले क्षेत्र |