कान्हेरी गुफाएँ
भारत के बम्बई शहर में स्थित प्राचीन गुफाएँ / From Wikipedia, the free encyclopedia
कान्हेरी गुफाएँ मुंबई शहर के पश्चिमी क्षेत्र में बसे में बोरीवली के उत्तर में स्थित हैं। ये संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के परिसर में ही स्थित हैं और मुख्य उद्यान से ६ कि.मी. और बोरीवली स्टेशन से 7 कि.मी. दूर हैं। ये गुफाएं बौद्ध कला दर्शाती हैं। कान्हेरी शब्द कृष्णगिरी यानी काला पर्वत से निकला है।[1] इनको बड़े बड़े बेसाल्ट की चट्टानों से तराशा गया है।[2]